
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला दावा करती नजर आ रही है कि उसने मंदिर से एक चादर खरीदी थी, उस चादर पर ‘Made in Pakistan’ का स्टीकर लगा है.
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे लेकर जांच की मांग कर रहे हैं. क्या है पूरा मामला?वायरल वीडियो में महिला ने अपना नाम पूजा सर्राफ बताया है. वे बताती हैं, संकष्टी चतुर्थी के दिन वे पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित मोरया गोसावी मंदिर गई थीं. यहां लगे मेले से उन्होंने एक चादर खरीदी. अब, जब वे चादर घर लेकर आईं और उसे धोने लगीं, तब उनकी नजर उस पर लगे एक स्टीकर पर पड़ी. महिला का कहना है कि चादर पर ‘Made in Pakistan’ का स्टीकल लगा था.
उन्होंने वीडियो में भी ये स्टीकर दिखाया है.यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि अगर दावा सही है तो ऐसी चादर मंदिर तक कैसे पहुची
