
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। यह बैठक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आयोजित की गई। नई दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना ठेकेदार मौजूद रहे।राजस्थान की परियोजनाओं की समीक्षाबैठक में राजस्थान के 10,064 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति का आकलन किया गया। मंत्री ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन पर विशेष जोर दिया।हिमाचल प्रदेश के राजमार्गों पर भी फोकसइसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 1,947 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को उन्नत प्रौद्योगिकियों और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने के निर्देश दिए।मजबूत हाईवे नेटवर्क पर जोरनितिन गडकरी ने कहा कि टिकाऊ, मजबूत और कुशल राजमार्ग अवसंरचना देश की कनेक्टिविटी सुधारने, आर्थिक विकास को गति देने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और प्रमुख गलियारों में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।मॉनसून से पहले तैयारियां तेज करने के निर्देशकेंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को मॉनसून से पहले बड़े पैमाने पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान संरक्षण कार्य, सक्रिय निवारक रखरखाव और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य व्यवधानों को कम करना, सड़क सुरक्षा बनाए रखना और दीर्घकालिक परिसंपत्ति स्थायित्व को बढ़ावा देना है।
