
नशा तस्करों के खिलाफ अम्बाला पुलिस का बड़ा एक्शन: कई इलाकों में चलाया विशेष सर्च अभियान, अवैध संपत्ति और बैंक खातों पर भी होगी चोट।
,पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस ने कसी कमर।नशा बेचकर बनाई गई प्रॉपर्टी और बैंक खातों की होगी गहन जांच; PIT NDPS के तहत की जाएगी कठोर कार्रवाई।नशे के कारोबार की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9729990112 जारी।नशामुक्त समाज के निर्माण और नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने के लिए अम्बाला पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन के कुशल दिशानिर्देशों अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक (अम्बाला) श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में आज अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया।विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ सर्च ऑपरेशन,इस विशेष अभियान के तहत आज थाना महेश नगर क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर, खोजकीपुर और टांगरी बांध इलाकों में ANC Staff (Anti-Narcotics Cell) तथा थाना महेश नगर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस दौरान संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी गई। अभियान के साथ-साथ पुलिस टीमों ने स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया और उनसे पुलिस का सहयोग करने की अपील की।नशा तस्करों की संपत्ति होगी कुर्क, बैंक खाते खंगालेगी पुलिस,पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अम्बाला पुलिस की भावी रणनीति,अवैध संपत्ति पर कार्रवाई: नशा बेचकर कमाए गए पैसों से बनाई गई चल-अचल संपत्तियों (प्रॉपर्टी) को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त जब्ती व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई: आदतन अपराधियों और बड़े नशा तस्करों के खिलाफ PIT NDPS कानून के तहत निवारक कार्रवाई की जाएगी।बैंक खातों की जांच: तस्करों के बैंक अकाउंट्स को पूरी तरह खंगाला जाएगा, ताकि अवैध तरीके से कमाए गए काले धन के लेन-देन की पूरी जांच कर उन्हें सील किया जा सके।लगातार जारी रहेगा अभियान,अम्बाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह विशेष सर्च अभियान रुकने वाला नहीं है, बल्कि यह आने वाले दिनों में लगातार और अधिक आक्रामकता के साथ जारी रहेगा।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों की सूचना बिना किसी डर के पुलिस को दें।

इसके लिए पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है:📞 हेल्पलाइन नंबर: 9729990112सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। आइए, अम्बाला पुलिस के इस अभियान से जुड़कर अपने शहर को नशामुक्त और सुरक्षित बनाएं।
