दिल्ली से सिलीगुड़ी नई बुलेट ट्रेन का ऐलान, 6 घंटे में 1500 किमी, लखनऊ, बनारस-पटना से बंगाल तक 11 स्टेशन

नई दिल्ली:दिल्ली से एक और बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर दिया है. ये बुलेट ट्रेन दिल्ली, यूपी, बिहार से होकर बंगाल तक जाएगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हाईस्पीड कॉरिडोर के बाद इस नए रूट पर काम शुरू किया जाएगा. ये बुलेट ट्रेन दिल्ली के साथ लखनऊ, वाराणसी, पटना जैसे बड़े शहरों को जोड़ेगी और बंगाल के सिलिगुड़ी तक जाएगी. इससे राजधानी, दुरंतो जैसी ट्रेनों से अभी दिल्ली से कोलकाता तक 20-22 घंटे का सफर महज 6-7 घंटे रह जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने अपने कोलकाता दौरे में दिल्ली सिलीगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को रफ्तार देने की घोषणा भी रेल मंत्री ने की. आइए जानते हैं कि इसके स्टेशन कहां-कहां होंगे. दिल्ली सिलिगुड़ी बुलेट ट्रेन (Delhi Siliguri Bullet Train)दिल्ली सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के चार बड़े राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को कनेक्ट करेगा. ये दो अलग-अलग हाई स्पीड कॉरिडोर को जोड़ेगा. पहला रूट इसमें दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर होगा. दूसरा हिस्सा वाराणसी-पटना-सिलिगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर होगा. मोदी सरकार ने बजट में इस बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को प्राथमिकता वाले प्लान में रखा है।

दिल्ली वाराणसी सिलिगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट के स्टेशनदिल्ली वाराणसी सिलिगुड़ी ट्रेन नई दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर जैसे शहरों को जोड़ेगी. बिहार में ये पटना से गुजरेगी. फिर पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके और टूरिस्ट प्लेस सिलिगुड़ी तक जाएगी.बुलेट ट्रेन के स्टेशननई दिल्लीनोएडा (जेवर एयरपोर्ट)मथुराआगराइटावालखनऊप्रयागराजवाराणसीगाजीपुरपटनासिलिगुड़ी (न्यू जलपाईगुड़ी के करीब)असम के गुवाहाटी तक विस्तार संभवबुलेट ट्रेन से 20 घंटे का सफर सिर्फ 6 घंटे मेंदिल्ली से सिलिगुड़ी तक रेल यात्रा में अभी राजधानी एक्सप्रेस या दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से 18 से 20 घंटे का वक्त लगता है. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बाद दिल्ली से सिलिगुड़ी 1500 किलोमीटर का सफर महज 6 घंटे में तय होगा. बुलेट ट्रेन 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!