शिमला रिज पर हुक्का पीते हुए हरियाणा के टूरिस्ट पकड़े:पुलिस ने खदेड़ा, पेड़ के नीचे छांव में बैठे, लोगों ने जताई नाराजगी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज पर हुक्का पी रहे कुछ पर्यटकों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया। उस समय हुई, जब रिज पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट और स्थानीय लोग मौजूद थे।इसी दौरान, हरियाणा से आए चार पर्यटक रिज पर चिनार के पेड़ की छांव में बैठ गए और हुक्का पीने लगे। वहां से आ-जा रहे लोग उन्हें देखते रहे। कुछ देर बाद चार पुलिस पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें सार्वजनिक स्थल पर हुक्का पीने से रोका।पर्यटकों की इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने भी नाराजगी जताई।हिमाचल में सार्वजनिक स्थलों पर नशीले पदार्थों का सेवन प्रतिबंधितदरअसल, हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध है। पुलिस और प्रशासन लगातार पर्यटकों से सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करने की अपील करते रहे हैं।पुलिस की धूम्रपान नहीं करने की अपीलपुलिस ने पर्यटकों से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्यटकों से पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की गई है। हुक्का आमतौर पर तंबाकू के सेवन का एक तरीका माना जाता है और तंबाकू में निकोटिन होता है, जो लत लगाने वाला नशीला पदार्थ है। इसलिए हुक्का पीना भी नशे की श्रेणी में माना जाता है।गर्मी से बचने को पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्टबता दें कि इन दिनों देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने को बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के टूरिस्ट भी घूमने के लिए शिमला आए थे। मगर हुक्का पीते हुए इन्हें किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!