पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने के सवाल पर खट्टर बोले-धन्यवाद:सवाल रिपीट किया तो अंगुली दिखाकर बोले-मैंने सुन लिया; होनहार बेटियों को बांटी साइकिल

भिवानी जिले के गांव पुर में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सवाल किया तो चुप्पी साधते हुए धन्यवाद कहकर चलने लगे। साथ ही अन्य सवालों का जवाब देने की बजाए उंगली दिखाते हुए मना किया।पुरानी आटा चक्की भी चलाईकार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें पुराने जमाने की मुद्रा, औजार, घरों के बर्तन, कृषि के यंत्र आदि को दिखाया गया था। इनका अवलोकन करने के बाद वहां लगाई गई पुराने जमाने में आटा पीसने की चक्की भी चलाई।वहीं, पुरानी एतिहासिक वस्तुओं की भी जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक आदि लोग शामिल हुए। देश 21 मई को बिजली की सबसे अधिक खपत हुईकेंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भले ही पैट्रोलियम पदार्थों की कमी देश में हो जाए, लेकिन बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी। बीते 21 मई को पूरे देश में वर्ष का अधिकत्तम 271 गीगाबाइट बिजली खर्च हुआ था, जबकि उत्पादन 274 गीगाबाइट था। जो कि 3 गीगाबाइट अधिक है। इसी प्रकार किसी भी प्रकार की कोई कमी बिजली उत्पादन में कमी नहीं आएगी। अगले वर्ष बिजली उत्पादन की सीमा 274 गीगाबाइट से बढ़ाकर 300 गीगाबाइट करने की तैयारियों पर काम चल रहा है।उन्होंने कहा कि यदि तेल की कमी हुई तो बिजली से चलने वाली गाड़ियां तथा बिजली से चलने वाले रसोई से खाना बनाने के उपकरण का प्रयोग किया जा सकेगा।104 स्कूली छात्राओं को बांटी साइकिलप्रतिभा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 104 स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की। गांव पुर में 90 लाख की लागत से बनकर तैयार होने वाली मल्टीपर्पज हॉल व लाईब्रेरी का उद्घाटन किया।मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया कि हमें तेल का प्रयोग सोच-समझकर करना है। इसके लिए हमें सार्वजनिक वाहनों जैसे मैट्रो, रेल या बस का प्रयोग करना है। निजी वाहन का प्रयोग करते हुए गाड़ी को पूल करते समय अन्य लोगों को भी लाने-ले जाने में मदद करनी है, ताकि कम वाहन प्रयोग हो तथा पैट्रोल पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की बचत हो। इससे देश की ताकत बढ़ेगी तथा तेल पर निर्भरता में कमी आएगी।उन्होंने कहा कि आम लोगों को सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। वहीं राजनीतिक लोगों को भी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सर्व कल्याण मंच हरियाणा को 31 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।इस मौके पर हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा ने 21 लाख, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने 11 लाख रुपए संस्था को देने की घोषणा की। साइकिल प्राप्त करने वाली स्कूली छात्राओं ने कहा कि साइकिल प्राप्त करके उन्हें अब स्कूल आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी तथा उनके शैक्षणिक कार्यों को आगे बढ़ाने में साईकिल मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!