हिमाचल प्रदेश में जनगणना अभियान प्रारंभ हो चुका है। यह केवल आंकड़े जुटाने का कार्य नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है।

मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि इस महत्वपूर्ण अभियान में पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। आपकी ओर से दी गई सही और पूर्ण जानकारी सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से तैयार करने में सहायता प्रदान करेगी।

आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारियाँ पूरी तरह गोपनीय रखी जाएँगी। इनका उपयोग केवल जनहित और विकासोन्मुख नीतियों के निर्माण के लिए किया जाएगा।

आइए, हम सभी मिलकर जनगणना अभियान को सफल बनाएं और समृद्ध, सशक्त तथा विकसित हिमाचल के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!