
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुँचे हैं.अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पहुंचकर कहा, “पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं.
“उन्होंने दावा किया, “महज़ एक-दो दिन में हमारे साथ लाख़ों स्टूडेंट्स होंगे. ये कॉकरोच जनता पार्टी कोई प्लान की हुई पार्टी नहीं है. ये हर एक स्टूडेंट की आवाज़ है, जो सरकार से नाराज़ है.”उन्होंने कहा, “10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू- मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू- मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली?”कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है. सीजेपी ने समर्थकों से कहा है कि ‘आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.’
