दिल्ली से हिमाचल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

हिमाचल प्रदेश में ऊना के अंब-अंदौरा और देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच चलने वाली 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला गया है।

बुधवार को ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रूट बदलने से ट्रेन तय समय पर नहीं पहुंच पाएगी।ये ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन से वाया सहारनपुर जंक्शन, मेरठ शहर, गाजियाबाद जंक्शन के रास्ते अपने गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली पहुंचेगी। परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरने के कारण इसके अपने गंतव्य स्टेशन पर विलंब से पहुंचने की संभावना हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस ऊना के अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, और शाम 6:25 बजे दिल्ली पहुंचती है। इसके बाद नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर चलती है और 11.05 पर अंब अंदौरा पहुंचती है। मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!